देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (State Bank Of India) ने इंडियन आयल (Indian Oil) के साथ मिल कर एक नया डेबिट कार्ड (Debit Card/ ATM Card) लांच किया है। बैंक का कोई भी नया या पुराना अकाउंट होल्डर इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है।
SBI IOCL Rupey Debit Card | रुपए ग्लोबल डेबिट कार्ड।
इस कार्ड के जरिये कोई भी कस्टमर इंडियन आयल फ्यूल पंप पर 6 रिवॉर्ड पॉइंट्स के साथ साथ 0.75% का अतिरिक्त लॉयल्टी पॉइंट्स भी कमा सकता है। बैंक अधिकारियो के अनुसार ग्राहक अपने कार्ड से 5000/- रुपए तक की कॉन्टैक्टलेस ( टेप एंड पे) पेमेंट भी कर सकता है।
कार्ड से आप खरीदारी के साथ साथ ट्रेवल बुकिंग्स, होटल, मनोरंजन, आदि के लिए भुगतान पर भी रिवॉर्ड पॉइंट्स ले कर सकते है । साथ ही अपने रिवार्ड्स को भी इन सभी जगह उपयोग कर सकते है। *
कार्ड सुरक्षा के लिए चिप के साथ आता है। फिलहाल बैंक ने कार्ड के दो अलग अलग वेरिएंट लांच किये है। ये एक अंतरराष्ट्रीय डेबिट कार्ड है अत ग्राहक इस कार्ड को देश विदेश कही भी इस्तेमाल कर सकते है।
कार्ड के प्रकार।
कार्ड 2 अलग अलग वेरिएंट मे उपलब्ध है ग्लोबल और प्लैटिनम। दोनों ही चिप बेस्ड अंतरराष्ट्रीय कार्ड है।
1 रूपए SBI IOCL ग्लोबल
2 रूपए SBI IOCL प्लैटिनम
कार्ड के फायदे। Benefits Of IOCL Rupey ATM Card)
प्रतिदिन कॅश निकासी :-
ग्लोबल कार्ड | कम से कम 100/- रुपए | अधिकतम – 40000/- रुपए |
प्लैटिनम कार्ड | कम से कम 100/- रुपए | अधिकतम – 40000/- रुपए |
वहीँ विदेशो मे आप मासिक 50 हजार रुपए के बराबर निकासी कर सकते है। ये राशि वहां की लोकल मुद्रा मे अलग अलग हो सकती है। परन्तु यहाँ ज्यादातर बैंक अमेरिकन डॉलर को ही आंकते है।
दैनिक खरीददारी या ऑनलाइन खर्च:
कम से कम | अधिकतम | |
ग्लोबल कार्ड | कोई सीमा नहीं | कोई सीमा नहीं |
प्लैटिनम कार्ड | 75000/- रुपए | 2,00,000/- रुपए |
वहीँ विदेशो मे आप मासिक 50 हजार रुपए के बराबर खर्च कर सकते है। ये राशि वहां की लोकल मुद्रा मे अलग अलग हो सकती है।
कार्ड लागू करने की फीस :-
ग्लोबल कार्ड | कोई फीस नहीं |
प्लैटिनम कार्ड | 300/- रुपए + GST |
सालाना फीस –
ग्लोबल कार्ड | 125/- रुपए + GST |
प्लैटिनम कार्ड | 250/- रुपए + GST |
कार्ड बदलने या दुबारा लागू करने की फीस – 300/- रुपए + GST
ये भी पढ़े – SBI सिम्पली सेव क्रेडिट कार्ड के फीचर्स एवं योग्यता |